PM मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन, 17 देशों के राजदूत…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nalanda University Inauguration : बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राजगीर (Rajgir) के अति प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda University) के नए कैंपस का उद्घाटन (Inauguration) किया।

इस दौरान PM मोदी के अलावा विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर (Governor Rajendra Arlekar), मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar), उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा इस कार्यक्रम में 17 देशों के राजदूत (Ambassador) भी शामिल हुए।

उद्धाटन के बाद  नालंदा विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

नालंदा के खंडहरों का किया दौरा

नालंदा विश्वविद्यालय के नये परिसर के उद्घाटन से पहले PM मोदी ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल प्राचीन नालंदा के खंडहरों का दौरा किया।

PM Narendra Modi

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना सर्किल की अधीक्षण पुरातत्वविद् गौतमी भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री को प्राचीन खंडहरों के बारे में जानकारी दी।

प्राचीन नालंदा के खंडहरों में मठ और शिक्षण संस्थान के पुरातात्विक अवशेष शामिल हैं। इसमें स्तूप, मंदिर, विहार (आवासीय और शैक्षणिक भवन) तथा प्लास्टर, पत्थर और धातु से बनी महत्वपूर्ण कलाकृतियां भी हैं।

गौरवशाली अतीत से गहरा नाता

PM मोदी ने नालंदा दौरे से पहले सुबह ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा था कि यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नये परिसर का उद्घाटन किया जाएगा।

नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा।

Share This Article