पटना में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलने से हडकंप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: पटना में Monkeypox की संदिग्ध महिला मरीज मिली है। बिहार में मंकीपॉक्स के पहले मरीज के मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

बताया जा रहा है कि जिस महिला में मंकीपॉक्स मिला है। वह पटना सिटी के गुरहट्टा इलाके की रहने वाली है। महिला में मंकीपॉक्स के सभी लक्षण मिले हैं।

हालांकि, विभाग इसे संदिग्ध मान रहा है। PMCH की टीम सैम्पल इक्ट्ठा करने के लिए गुरहट्टा स्थित महिला के आवास पर पहुंची है। Health Department की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

मुंह के माध्यम से यह वायरस मनुष्य के शरीर में प्रवेश करता

उल्लेखनीय है कि मंकीपॉक्स के चार मरीज अब तक देश में सामने आए हैं। दिल्ली में एक और केरल में तीन मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मरीज मिले हैं।

मंकीपॉक्स के बारे में बताया जाता है कि यह एक Virus है जो मवेशियों से मनुष्य में फैलता है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है। त्वचा, आंख, नाक या मुंह के माध्यम से यह वायरस मनुष्य के शरीर में प्रवेश करता है।

Share This Article