Homeबिहार3 चिट्ठियां, 3 मौत और 3 लापता लड़कियां का सस्पेंस…, मिस्ट्री में...

3 चिट्ठियां, 3 मौत और 3 लापता लड़कियां का सस्पेंस…, मिस्ट्री में उलझी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Muzaffarpur Latest News: बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur ) की रहने वाली तीन लड़कियां 15 दिन पहले भाग गई थीं। तीन अलग-अलग परिवार की थीं और आपस में दोस्त थीं।

एक शहर से एक साथ तीन लड़कियां अपने-अपने घरों से गायब हो जाती हैं। लड़कियों की उम्र 13 से 14 साल के आस-पास है। घरवाले परेशान हैं।

इसी बीच एक लड़की के घरवालों को अपनी बेटी का लिखा एक Last Note मिलता है, वो नोट जिसमें लड़कियों ने लिखा था कि वो अपनी मर्जी से धार्मिक यात्रा पर जा रही हैं।

उन्हें तीन महीने तक ढूंढने की कोशिश ना की जाए। और अगर उन्हें ढूंढने की कोशिश की गई, तो उनके पास ज़हर की शीशी पहले से तैयार रखी है।

चिठ्ठी पढ़ने के बाद परिजनों के होश उड़े

चिठ्ठी पढ़ने के बाद परिजनों के होश उड़ गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाने की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरु की। लड़की की Phone Location उत्तर प्रदेश बता रही थी।

मुजफ्फरपुर के नगर थाना इलाके के योगिया मठ से अचानक तीन लड़कियां गायब हो गयी थीं। उनका नाम माया, गौरी और माही था। मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

दरअसल, मथुरा में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह उन्ही लड़कियों के हैं। जो मुजफ्फरपुर से भागी थीं

इसी बीच अचानक एक खबर आई कि उत्तर प्रदेश के मथुरा-आगरा रेलवे ट्रैक पर लड़कियों के शव मिले हैं। तीनों के हाथ पर मेंहदी लगी है। एक किशोरी के हाथ पर मेंहदी से एसजीबी (SBG) लिखा था।

इसके साथ ही पुलिस को कपड़ों से एक Globe Tailor मुजफ्फरपुर लिखा स्टिकर भी मिला है।

जिससे आशंका जताई जा रही है कि तीनों लड़की मुज़फ्फरपुर के जोगिया मठ की गौरी, माया और बालूघाट की माही है। फिलहाल पुलिस DNA जांच के बाद ही इसकी पुष्टि कर सकेगी।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...