Homeबिहारपिता के मर्डर के बाद मुंबई से पटना पहुंचे बिहार के पूर्व...

पिता के मर्डर के बाद मुंबई से पटना पहुंचे बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, कहा…

Published on

spot_img

Former Bihar Minister Mukesh Sahni : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मंगलवार को मुंबई से पटना पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। CM नीतीश कुमार से बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात बदमाशों ने सोमवार की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मंगलवार की सुबह उनका क्षत-विक्षत शव दरभंगा के सुपौल बाजार स्थित उनके आवास से बरामद किया गया।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री Mumbai से वापस पटना लौटे हैं। पटना पहुंचने के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि उन्हें मीडिया और गांव के लोगों से यह खबर मिली थी।

CM नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव सहित करीब सभी नेताओं से बात हुई है। सभी लोगों ने आश्वस्त किया है कि जो भी दोषी है, वह बख्शा नहीं जाएगा। मेरा आग्रह है कि दोषियों को कठोर सजा दी जाए।

इससे पहले मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी ने पत्रकारों को बताया कि उनकी पिता से सोमवार को रात आठ बजे बात हुई थी। सुबह उनकी हत्या की खबर मिली। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

दूसरी तरफ CM नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

CM ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या अत्यंत दुखद घटना है। CM ने पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...