Latest NewsबिहारVideo में देखें सांप के जोड़े को बहन से बंधवा रहा था...

Video में देखें सांप के जोड़े को बहन से बंधवा रहा था राखी, इसी बीच सांप ने डंसा, मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

छपरा: कहते है कि शौक का कोई मोल नहीं होता यह कब और किस चीज से हो जाता है यह पता नहीं चलता लेकिन कई बार कुछ शौक इंसान के जान के दुश्मन भी बन जाते हैं।

एक ऐसा हीं मामला छपरा में आया है। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के शीतलपुर में एक सांप पालने वाले व्यक्ति की मौत सांप काटने से हो गयी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शीतलपुर निवासी मनमोहन उर्फ भूअर रक्षा बंधन पर अपनी बहन से सांप को राखी बंधवा रहा था।

इसी दौरान सांप ने मनमोहन को काट लिया। जिसे आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

सांप पालने का शौकीन था मनमोहन

बताया जाता है कि शीतलपुर निवासी मनमोहन को सांप पालने का शौक था। सांप को पालने के अलावा सांप काटने से सैकड़ों लोगों को मौत के मुंह से निकाल चुका है।

रविवार को वह अपनी बहन से सांप को राखी बंधवा रहा था। तभी उसका ध्यान सांप से हट गया और सांप ने डंस लिया।

थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत खराब होने लगी। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

सांप काटने के बाद झाड़-फूंक कर कई लोगों की बचायी जान

ग्रामीणों का कहना है कि मनमोहन सांप पालने के अलावा झाड़-फूंक करने का भी काम करता था। दूर-दूर से सांप काटने वाले लोग झाड़-फूंक कराने आते थे।

ग्रामीणों का दावा है कि अब वह सैकड़ों लोगों की जान बचा चुका है लेकिन विडंबना देखिए कि जो सैकड़ों लोगों की जान बचा चुका है वह आज खुद सांप के काटने से मौत के मूंह में समा गया और उसका तंत्र-मंत्र का असर भी काम नहीं आया।

spot_img

Latest articles

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में भीड़, ASP अनुज चौधरी की मौजूदगी रही चर्चा में

Crowd at Gorakhnath Temple on Makar Sankranti: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...

ईरान-अमेरिका तनाव, ट्रंप ने टाला हमला, धमकी वाले फुटेज से फिर बढ़ी चिंता

Iran-US tensions: खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने फिलहाल Iran पर सैन्य...

खबरें और भी हैं...

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...