बिहार में सियासत का बदल रहा मूड, सत्ता बदलते ही RJD के विधायकों में पार्टी से…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar Politics: बिहार (Bihar)में सरकार बदलने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायकों का अपनी ही पार्टी से मोहभंग होता दिख रहा है।

भभुआ क्षेत्र के राजद विधायक भरत बिंद भी शुक्रवार को भाजपा के पाले में आ गए। बिहार में सरकार बदलने के बाद राजद के पांच विधायक BJP के पक्ष में आ चुके हैं।

बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को विधानसभा में RJD के विधायक भरत बिंद सत्ता पक्ष की ओर आकर बैठ गए। बिहार में NDA की सरकार बनने के बाद फ्लोर टेस्ट के दौरान राजद के तीन विधायक प्रह्लाद यादव, चेतन आनंद और नीलम देवी ने NDA के पक्ष में वोट दिया था।

इसके बाद RJD की विधायक संगीता देवी BJP के पक्ष में आ चुकी हैं। कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम भी भाजपा के पक्ष में आ चुके हैं।

दूसरी तरफ RJD के प्रवक्ता शक्ति यादव ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि यह कहीं से नियमानुकूल नहीं है। BJP कमजोर हो गई है, इस कारण वह पैसे के बल पर विधायकों को खरीद रही है।

TAGGED:
Share This Article