बिहार में बदला मौसम: आंधी-बारिश का असर, तेजस्वी यादव की फ्लाइट गुवाहाटी डायवर्ट

बिहार में बदले मौसम का असर हवाई सेवाओं पर दिखा, तेज हवाओं और बारिश के बीच तेजस्वी यादव की फ्लाइट डायवर्ट, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिसका असर अब हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। खराब मौसम के कारण नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को गुवाहाटी डायवर्ट करनी पड़ी।

मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 20 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम का असर देखने को मिला। कहीं तेज आंधी चली, तो कहीं बादल छाए रहे और हवाएं तेज रहीं। कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की भी खबर है। रक्सौल में तेज आंधी चली, जबकि बहागा में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। किशनगंज और पौआखाली में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, वहीं अररिया में भी तेज हवा के साथ ओले गिरे।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। वहीं मार्च के अंतिम सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी, जिससे अप्रैल की शुरुआत में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

 

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।