सड़क पर खड़े टेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत

इसी दौरान घर से कुछ ही दूर पहले तेज रफ्तार बोलेरो (Bolero) को बचाने के क्रम में उनकी बाइक सड़क पर खड़ी टेलर से जा टकराई

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: कांड्रा थाना (Kandra Police Station) क्षेत्र के रघुनाथपुर (Raghunathpur) में मुख्य सड़क पर नीलाचल कंपनी के खड़े ट्रेलर से टकराने से रघुनाथपुर निवासी मुनी राम मुर्मू की मौत हो गई।

ट्रेलर से टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसके बाद घायल हो इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

तेज रफ्तार बोलेरो को बचाने के क्रम में हुई दुर्घटना

बताया जा रहा है कि कांड्रा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी मुनीराम मुर्मू शाम को वापस रघुनाथपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान घर से कुछ ही दूर पहले तेज रफ्तार बोलेरो (Bolero) को बचाने के क्रम में उनकी बाइक सड़क पर खड़ी टेलर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रेलर के पिछले हिस्से में घुस गई और युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसका इलाज के दौरान मौत हो गई।

Share This Article