दुमका में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर पुलिस लाईन के समीप राजा यादव (17) की रविवार की शाम वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह नगर थाना क्षेत्र के बंदरजोड़ी निवासी था।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार राजा अपने दोस्त मुकेश कुमार मंडल के साथ चुटोनाथ मंदिर से लौट किसी को छोड़ने पुलिस लाईन के समीप गया था।

वहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में साथी सवार नगर थाना क्षेत्र के केवटपाड़ा निवासी मुकेश कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त युवकों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने राजा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share This Article