बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अगरतला: बिप्लब कुमार देव (Biplab Kumar Dev) ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आज उन्होंने राज्यपाल को अपना त्याग पत्र सौंपा है। उधर, मुख्यमंत्री के चयन के लिए विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है।

बिप्लब कुमार देव भाजपा त्रिपुरा के प्रभारी सांसद बिनोद सोनकर, केंद्रीय नेता अजय जंबूल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ माणिक सहा और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के साथ राज भवन में गए और राज्यपाल को अपना त्याग पत्र सौंपा।

Share This Article