Homeझारखंडझारखंड में चल रहा तुष्टीकरण का खेल, संथाल परगना में लैंड जिहाद,...

झारखंड में चल रहा तुष्टीकरण का खेल, संथाल परगना में लैंड जिहाद, BJP ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJP Arun Singh : BJP के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह (Arun Singh) ने कहा कि झारखंड में तुष्टीकरण का खेल चल रहा है।

संताल परगना मैं लैंड जिहाद (Land Jihad) चल रहा है। बांग्लादेशी आते हैं और आदिवासी लड़कियों से शादी करते हैं। शादी करने के बाद उनकी जमीन हड़पते हैं।

जमीन हड़पने के बाद लड़की की हत्या (Murder) कर देते हैं, लेकिन सरकार उन पर कार्रवाई नहीं करती क्योंकि तुष्टिकरण के मार्ग पर सरकार चल रही है। लैंड जिहाद का सबसे बड़ा उदाहरण देश में झारखंड में देखने को मिल रहा है।

अरुण सिंह गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार है। यहां भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण चरम पर है। भ्रष्टाचार में मंत्री आलमगीर को गिरफ्तार किया गया है।

पूरे देशवासियों ने देखा कि उनके सहयोगी और नौकर के पास 38 करोड़ रुपये मिले हैं तो कल्पना कीजिए कि उनके पास कितने सौ करोड़ होंगे।

इसके बाद भी अभी तक Alamgir Alam ने इस्तीफा नहीं दिया है। तुष्टीकरण के कारण इनसे अभी तक इस्तीफा नहीं लिया गया है, जो कठोर कार्रवाई राज्य सरकार को करनी चाहिए, वह अभी तक नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि ये वही Alamgir Alam है, जिन्होंने कोविड के समय लाॅकडाउन में तब्लीग़ी जमात के लोगों को जमा करके कोविड के नियमों को तोड़ते हुए अलग-अलग स्थान और बंगाल भेजने का काम किया था।

सिंह ने कहा कि लैंड माफिया, सेंड माफिया, स्टोन माफिया, लीकर माफिया झारखंड सरकार को चला रहे हैं। सरकार अनाप-शनाप पैसा इनसे ले रही है।

इसी का नतीजा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अभी जेल में है। मंत्री जेल में है। दो दो आईएएस अधिकारी भी जेल में है। उन्होंने जेएमएम, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार हमेशा लूटने का काम करती है। इसलिए झारखंड पीछे जा चुका है।

उन्होंने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी, तब 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। उन्होंने कहा कि BJP ने घोषणा की है कि सरकार आने के बाद यूसीसी को लागू करेंगे। One Nation-One Election की ओर भी बढ़ेंगे। सीएए को पूरे देश में लागू करेंगे। गरीबों के लिए तीन करोड़ और मकान बनेगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

अब हम 400 के आंकड़े की ओर बढ़ रहे हैं। इन चार फेज में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्य में NDA गठबंधन को एकतरफा सीटों का लाभ हो रहा है। इंडी गठबंधन के लोगों में हताशा और निराशा व्याप्त है।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...