विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने विनोद जाखड़ को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने पूर्व अध्यक्ष वरुण चौधरी के कार्यों की सराहना की है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बाबत शुक्रवार को पत्र जारी किया। विनोद जाखड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा है कि आपके नेतृत्व में एनएसयूआई निश्चित रूप से देशभर में छात्र शक्ति को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूत आवाज़ प्रदान करेगी । आपके सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं।

 

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।