
नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के सह-संस्थापक एवं निदेशक विनेश चंदेल को पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में बृहस्पतिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीप्ति देवेश ने आरोपी की न्यायिक हिरासत का आग्रह किए जाने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका को स्वीकार कर लिया। उन्हें ईडी की 10 दिन की हिरासत पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया।

