पंजाब प्रवास पर हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश कोर कमिटी के साथ की बैठक

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब के दौरे पर हैं। इसी क्रम में शनिवार को अमृतसर में उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के साथ प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और सशक्त करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की। नितिन नवीन ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किए बिना काम नहीं चलनेवाला। पंजाब में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की जरूरत है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।