दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 18.5 करोड़ रुपये का गांजा बरामद

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आई उड़ान में लावारिस ट्रॉली बैगों से 18.57 करोड़ रुपये का संदिग्ध गांजा बरामद, तस्करी के बड़े प्रयास का खुलासा हुआ

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक विमान के अंदर लावारिस पड़े ट्रॉली बैगों से 18.57 करोड़ रुपये मूल्य का संदिग्ध गांजा बरामद किया है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।
बयान के अनुसार 20 अप्रैल को बैंकॉक से पहुंची एक उड़ान की सुरक्षा जांच के दौरान ये लावारिस ट्रॉली बैग बरामद हुए और कथित तस्करी के प्रयास का खुलासा हुआ।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।