

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दिल्ली के पार्टी सांसदों कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को तलब किया और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके घर जाकर शोक जताने पर नाराजगी जताई।





वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुमार का 20 अगस्त को यहां सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया था।
