भारत

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से परेशान है BJP: जयराम रमेश

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से परेशान है।

Congress महासचिव जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने सोमवार को Tweet कर कहा कि देश को जलाने वाले प्रतीकात्मक रूप से एक निक्कर के जलते दिखाए जाने पर इतने परेशान क्यों हैं? उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं उन्हें पुतला जलाने से परेशानी क्यों है? और वे हमसे जवाब क्यों मांग रहे हैं? रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से BJP परेशान हैं।

रमेश ने कहा कि दरअसल बात ये है कि जिन लोगों ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का विरोध किया था उन्हें आज भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से जलन हो रही है। क्योंकि भारत एकजुट हो जाएगा तो इनकी नफरत की दुकान बंद हो जाएगी।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा नहीं कर रहे। यह ‘भारत तोड़ो’ और ‘आग लगाओ यात्रा’ है: संबित पात्रा

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने एक तस्वीर Tweet की थी। इस तस्वीर में RSS की पोशाक रही हाफ पैंट में आग लगी दिखाई दे रही है और लिखा गया है कि देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने के लिए BJP-RSS द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई के लिए कांग्रेस एक-एक कदम आगे बढ़ रही है।

कांग्रेस के इस Tweet पर BJP ने आपत्ति जताई है। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा नहीं कर रहे। यह ‘भारत तोड़ो’ और ‘आग लगाओ यात्रा’ है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker