हड़ताल पर बैठे पारा मेडिकल कर्मियों से मिले भाजपा के नेता, न्याय दिलाने का दिया….

दीपक प्रकाश ने कर्मचारियों को इस मामले से राज्यपाल को अवगत कराने का भरोसा दिलाया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद मेडिकल कॉलेज में पारा मेडिकल कर्मी (Para Medical Personnel) अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

शनिवार को इन कर्मियों से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा समेत कई अन्य नेताओं ने मुलाकात की। दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कर्मचारियों को इस मामले से राज्यपाल को अवगत कराने का भरोसा दिलाया।

विधायक राज सिन्हा ने बातचीत कर उनका हाल जाना। साथ ही उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। हड़ताल (Strike) कर रहे कर्मियों से अधीक्षक ने वार्ता की। उन्हें उचित न्याय का आश्वासन दिया।

सदर अस्पताल का निरीक्षण

दूसरी ओर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव सदर अस्पताल (Sadar Hospital) का निरीक्षण किए। हर जगह अनियमितता पकड़ी और अधिकारियों को फटकार लगाई है।

कहा कि गड़बड़ी को तुरंत दूर नहीं किया गया तो इसके लिए वरीय अधिकारी जिम्मेवार होंगे। उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Share This Article