राज्यसभा सदस्य पद से BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया रिजाइन, सभापति ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP JP Nadda Resigns: मीडिया में यह अभी-अभी खबर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्यसभा सदस्य पद से रिजाइन कर दिया है।

उन्होंने अपना इस्तीफा (Resign) राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को भेजा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। इसीलिए उन्होंने राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। वह कहां से चुनाव लड़ेंगे, पार्टी इस पर फैसला कर सकती है।

बता दें किज्ञनड्डा ने Himachal की सीट से इस्तीफा दिया है। वे गुजरात से राज्यसभा सांसद बने रहेंगे। दरअसल, जेपी नड्डा का हिमाचल से 14 दिन का कार्यकाल बाकी था।

BJP अध्यक्ष 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर हाल ही में हुए चुनाव में निर्विरोध चुने गए थे। वे Gujarat से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। बताया जा रहा है कि वे गुजरात से राज्यसभा सदस्य बने रहेंगे।

Share This Article