
रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यालय पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के सांसदों एवं विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह मौजूद थे। वहीं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे। जबकि सांसद में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, मनीष जयसवाल, ढुल्लू महतो, बीडी राम, कालीचरण सिंह उपस्थित रहे।
वहीं विधायक में चंपाई सोरेन, सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा, अमित यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, प्रकाश राम, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, पूर्णिमा साहू, रागिनी सिंह, मंजू कुमारी, कुमार उज्जवल उपस्थित रहे।

