भारत की प्रगति नहीं पचा पा रहा विपक्ष, ब्रिक्स पर नकारात्मक माहौल बना रहा: भाजपा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर ‘नकारात्मक माहौल’ बनाने का आरोप लगाया और कहा कि देश जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, विपक्षी दल भारत की इस प्रगति को पचा नहीं पा रहे हैं।

सत्तारूढ़ दल ने कहा कि जहां 2011-12 में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के दौरान ब्रिक्स के भीतर भारत अपनी स्थिति खोता हुआ दिख रहा था, वहीं आज सभी ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत में मौजूद हैं और देश इस समूह का इस तरह स्वागत कर रहा है, जैसा ‘‘पहले कभी नहीं देखा गया’’।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।