नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को टाटा मामले पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता कारोबारी जगत के लोगों को अपने साथ मिलाकर अविश्वास और नकारात्मकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सीतारमण ने राहुल गांधी से हर मुद्दे पर राजनीति करने से बचने को कहा।



