चुनाव के मद्देनजर BJP ने शुरू किया दीवार लेखन अभियान, बाबूलाल ने…

Ranchi Politics News: BJP ने राष्ट्रीय स्तर पर सोमवार से दीवार लेखन अभियान (Wall Writing Campaign) शुरू किया है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने इसका विधिवत शुभारंभ किया।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Political News: BJP ने राष्ट्रीय स्तर पर सोमवार से दीवार लेखन अभियान (Wall Writing Campaign) शुरू किया है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने इसका विधिवत शुभारंभ किया।

झारखंड में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने साहिबगंज में और रांची में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अभियान की शुरुआत की।

प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय भी दीवार लेखन अभियान में शामिल हुए। अभियान के संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी के संयोजक सरोज सिंह बनाए गए हैं तथा सह संयोजक के रूप में अमित सिंह, सूरज चौरसिया और अमित साहू शामिल हैं।

चुनाव के मद्देनजर BJP ने शुरू किया दीवार लेखन अभियान, बाबूलाल ने…

29 हजार बूथों पर प्रदेश…

अभियान की जानकारी देते हुए सरोज सिंह ने बताया कि झारखंड के 29 हजार बूथों पर प्रदेश, जिला, मंडल बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ दीवार लेखन अभियान चलाया जाएगाा। सांसद और विधायक भी अपने-अपने बूथों पर अभियान में शमिल होते हुए दीवार लेखन करेंगे।

उन्होंने बताया कि दीवार लेखन अभियान में पार्टी का कमल निशान बनाते एकबार फिर से मोदी सरकार का नारा लिखा जायेगा। प्रत्येक बूथ के 5 स्थानों पर कार्यकर्ता दीवार लेखन करेंगे।

16 से 20 जनवरी तक प्रदेश पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री गण, सांसद, विधायक, जिला मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने लोकसभा क्षेत्र में बूथों पर दीवार लेखन करेंगे।

चुनाव के मद्देनजर BJP ने शुरू किया दीवार लेखन अभियान, बाबूलाल ने…

Share This Article