HomeUncategorizedभाजपा को परिणाम पर घमंड नहीं करना चाहिए : मंत्री

भाजपा को परिणाम पर घमंड नहीं करना चाहिए : मंत्री

Published on

spot_img

जयपुर: चार राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के एक दिन बाद राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शुक्रवार को कहा भाजपा को राज्यों के चुनाव परिणाम पर घमंड नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा के नेता ज्यादा अहंकारी बने रहे तो बुलडोजर भाजपा कार्यालय पर चल जायेगा। उनकी इस बयान पर विपक्षी दल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

खाचरियावास ने कहा कि भाजपा ने झूठ और फरेब के नाम पर सरकार बनाई, इसके लिये उसे माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादे करके सत्ता में आयी है।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ज्यादा घमंड नहीं करें, ज्यादा घमंडल करेंगे तो भाजपा कार्यालय पर चल जाएगा बुलडोजर।’’

चार राज्यों में भाजपा की जीत के जश्न के दौरान बृहस्पतिवार को भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीत का जश्न मनाने के लिये जेसीबी मशीनों से भाजपा मुख्यालय कार्यालय पहुंचे थे।

खाचरियावास के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक और प्रवक्ता रामलाल ने कहा कि उत्तरप्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत से खाचरियावास मानसिक संतुलन खो बैठे। इसलिये वह इस तरह के बयान दे रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह खाचरियावास में हिम्मत है तो भाजपा कार्यालय पर बुलडोजर चलाकर दिखाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्री का यह बयान उनके अहंकार को दर्शाता है। इस तरीके के गैर जिम्मेदाराना बयान देना किसी मंत्री को शोभा नहीं देता। इस तरह की धमकी देने की कोई आवश्यकता नहीं है कि अगर हिम्मत है तो बुलडोजर चला कर दिखाये।’’

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने खाचरियावास पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं का राम पर विश्वास नहीं है।उन्होंने कहा कि ‘‘ जब इन्होंने देखा कि देशभर में हिन्दू का वातावरण बन रहा है तो इन्होंने मंदिर जाना शुरू कर दिया।’’

देवनानी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में बुलडोजर ‘‘बाहुबलियों’’ की संपत्तियों पर चलाया गया था।

spot_img

Latest articles

साहिबगंज में करमा विसर्जन के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत

Jharkhand News: मंगलवार को करमा विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। 8...

प्रेम प्रसंग में बाधा बने मां-बाप तो, सनकी आशिक ने कर दी हत्या ; दो बहनें घायल

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदरा फलान गांव...

खबरें और भी हैं...

साहिबगंज में करमा विसर्जन के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत

Jharkhand News: मंगलवार को करमा विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। 8...