झारखंड निकाय चुनाव में भाजपा कि जीत, झामुमो गिरीडीह व देवघर में विजय

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के 48 नगर निकायों में हुए नगराध्यक्ष और अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कई इलाकों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बढ़त हासिल की, लेकिन झामुमो ने गिरिडीह और देवघर जैसे खाश नगर निगमों में जीत दर्ज कर मुकाबले को संतुलित रखा। रामगढ़ में कांग्रेस को सफलता मिली, वहीं हुसैनाबाद में बहुजन समाज पार्टी समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे।
गिरिडीह नगर निगम में झामुमो समर्थित प्रमिला मेहरा ने भाजपा समर्थित शैलेंद्र कुमार चौधरी को 14,599 वोटों से हराया। देवघर नगर निगम में झामुमो समर्थित रवि राउत को 24,719 मत मिले और उन्होंने जीत दर्ज की।

रांची नगर निगम में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो कांग्रेस समर्थित रमा खलखो से आगे रहीं। हजारीबाग में अरविंद कुमार राणा महापौर चुने गए, जिन्होंने सरफराज अहमद को पराजित किया। धनबाद में मतगणना के दूसरे चरण तक पूर्व विधायक संजीव सिंह लगभग 10 हजार वोटों से आगे चल रहे थे।

गढ़वा में आशीष कुमार सोनी, लोहरदगा में अनिल उरांव और गुमला में शकुंतला उरांव अध्यक्ष चुने गए। चाईबासा में झामुमो समर्थित नितिन प्रकाश को जीत मिली। हुसैनाबाद में बसपा समर्थित अजय भारती सफल रहे।

23 फरवरी को नौ नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में मतदान हुआ था। महापौर व अध्यक्ष पद के लिए 562 और पार्षद पदों के लिए 5,562 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव गैरदलीय आधार पर हुए, फिर भी लगभग सभी प्रमुख दलों ने अपने समर्थित प्रत्याशी उतारे थे। कई जगह निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज कर सबको चौंकाया।

Share This Article