भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने तक BJP का चलेगा आंदोलन: बाबूलाल मरांडी

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि भाजपा का आंदोलन भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन यहीं नही रुकेगा,बल्कि प्रखंड से निकल कर अब जिला स्तरीय और फिर राज्य स्तर पर चलेगा ।जब तक कि राज्य की भ्रष्ट हेमन्त सरकार (Corrupt Hemant Government) को उखाड़ कर नही फेंक लेते है।

मरांडी सोमवार को गिरिडीह (Giridih) जिला के धनवार प्रखंड में आयोजित हेमन्त हटाओ,झारखंड बचाओ आक्रोश प्रदर्शन सभा में बोल रहे थे।

लगातार खनिज संपदा की लूट मची हुई है

उन्होंने कहा कि जब से हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार राज्य में बनी है तब से लगातार खनिज संपदा की लूट मची हुई है।

अवैध खनन (Illegal Mining) के माध्यम से राज्य की सम्पति की लूट हो रही है। राज्य का बालू,कोयला,पत्थर सब बाहर भेजा जा रहा है।

राज्य को करोड़ो रूपये की राजस्व का नुकसान हो रहा है,ये सब राज्य सरकार के संरक्षण में दलाल और विचौलिये कर रहे है और अकूत सम्पति जमा कर रहे है।

मुख्यमंत्री के नजदीकी लोगों के घरों से करोड़ो रूपये EF की छापेमारी )Raid) से बरामद हुई है। कुछ जेल में है और बाकी भी बहुत जल्द जेल जाएंगे।

मरांडी ने राज्य सरकार के विकास के कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज राज्य में हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) की सरकार 2019 से है लेकिन इन तीन साल से विकास का काम ठप्प है।

राज्य को केंद्र सरकार की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं मिलती है राज्य सरकार उसपर लापरवाही बरतती है। उसे समय पर पूरा नहीं करती है।

Share This Article