रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन लिंक फिर से खोल दिया है।

याचिकाकर्ता उम्मीदवार 7 मार्च से 11 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार 11 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि 12 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक परीक्षा शुल्क जमा किया जा सकेगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल याचिकाकर्ता उम्मीदवारों के लिए ही उपलब्ध होगी। अन्य अभ्यर्थियों द्वारा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इच्छुक याचिकाकर्ता उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर अभ्यर्थी कार्यालय समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मोबाइल नंबर 9431301636, 9431304199 तथा 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं।


