रांची के खेलगांव में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया इलाका, एक की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में जमीन विवाद में सोमवार की सुबह एक बार फिर खूनी संघर्ष देखने को मिला।

खेलगांव थाना क्षेत्र के लालगंज में जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब एक दर्जन राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है। इस गोलीबारी में जमीन पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई।

जबकि दूसरा मजदूर घायल हो गया है। गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Man robbed at gunpoint and zip-tied at carwash | Professional Carwashing &  Detailing

इस गोलीबारी में रिटायर्ड सैनिक मैनेजर तिवारी का नाम सामने आ रहा है।

गोलीबारी की सूचना के बाद खेलगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक गोली चलाने वाले अपराधी फरार हो चुके थे।

पुलिस ने घायल को इलाज के लिए रिम्स भेजा।

क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी

जमीन पर काम कर रहे मजदूरों के अनुसार, मैनेजर तिवारी कुछ अपराधियों के साथ मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग के दौरान एक मजदूर की कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई।

जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस गोली चलाने वालों की तलाश में जुट गई है।

Ludhiana cremation ground firing: Son, grandson of former market committee  chairman booked for murder bid - cities - Hindustan Times

एक दिन पहले जगन्नाथपुर में गला रेतकर हत्या 

जगन्नाथपुर इलाके में बीते रविवार को जमीन पर कब्जा के विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में रविवार की दोपहर पुलिस के सामने एक की गला रेतकर और ताबड़तोड़ चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही थी।

मामला हटिया स्थित हेसाग गांव की 26 डिसमील जमीन विवाद से जुड़ा है।

जमीन पर कब्जा के लिए हुए संघर्ष में अलाउद्दीन अंसारी उर्फ बब्लू की हत्या कर दी गई। वह हेसाग बस्ती का ही रहने वाला था।

अलाउद्दीन की हत्या के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए इसके बाद सड़क पर उतर कर खूब हंगामा भी किया था। आरोपितों के घर में तोड़-फोड़ और आगजनी का प्रयास भी किया गया।

Share This Article