रांची कोकर में हथियार के बल पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

अपराधियों ने व्यक्ति से पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया, पर्स मे पांच हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सदर थाना क्षेत्र के कोकर चुन्ना भट्टा (Kokar Chunna Bhatta) में शुक्रवार सुबह एक लाल रंग की स्कूटी पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक व्यक्ति के साथ लूट (Loot) की।

अपराधियों ने व्यक्ति से पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया। पर्स मे पांच हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे।

जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति का नाम प्रवीण प्रसाद चौरसिया है, जो नवादा से कोकर भाभा नगर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

घटना की सूचना मिलते सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। पूरी वारदात पास में लगे CCTV मे कैद हो गयी है।

थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी (Raid ) कर रही है।

Share This Article