गिरिडीह में लूटपाट मामले में एक गिरफ्तार

हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक किसी अधिकारी ने नहीं की है, लेकिन गिरफ्तार अपराधी मनीष यादव के फोटो जारी हुई है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: नगर थाना पुलिस ने गिरिडीह के तिसरी – गांवा के सीमावर्ती इलाके से बैंक से नकद राशि की निकासी कर घर वापस लोटरहे दंपती से एक लाख 40 हजार लुटने वाले गिरोह (One Lakh 40 Thousand Looting Gangs) के एक अपराधी मनीष यादव (Manish Yadav) को दबोचा है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक हथियार बरामद किया गया है।

हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक किसी अधिकारी ने नहीं की है। लेकिन गिरफ्तार अपराधी मनीष यादव के फोटो जारी हुई है।

एक लाख 40 हजार लूट की घटना को दिया अंजाम

नगर थाना पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी मनीष यादव (Criminal Manish Yadav) कोढ़ा गिरोह से जुड़ा हुआ है। इसी गिरोह के मनीष यादव ने अपने साथियों के साथ पिछले सप्ताह कोडरमा – मरकच्चो के दंपती से गिरिडीह के मकतपुर SBI बैंक शाखा में रेकी करते हुए दंपती को शहर के नटराज चौक में एक लाख 40 हजार लूट की घटना को अंजाम दिया था।

माना जारहा है कि काफी प्रयास के बाद पुलिस ने इसे SP दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर तिसरी गांवा के सीमावर्ती इलाका से हथियार के साथ दबोचा है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी मनीष यादव के निशानदेही पर नगर थाना पुलिस के अधिकारी SI  प्रशांत कुमार (SI Prashant Kumar) फिलहाल गांवा थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर है।

Share This Article