झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 IPS अधिकारियों का तबादला, 201 DSP का मूवमेंट ऑर्डर जारी

झारखंड पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और 201 डीएसपी अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेश जारी किया गया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

IPS Transfer : झारखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके साथ ही राज्य पुलिस सेवा के 201 डीएसपी अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन का आदेश भी जारी किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।

जारी आदेश के अनुसार, 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी वेदांत शंकर को एएसपी चास, बोकारो नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे किस्को में एसडीपीओ के पद पर कार्यरत थे।

वहीं, 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित आनंद को एसडीपीओ बड़कागांव बनाया गया है। इससे पहले वे हजारीबाग में एसडीपीओ के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

इसके अलावा, गृह, कारागार एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 201 डीएसपी अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इन अधिकारियों का मूवमेंट ऑर्डर भी जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जून 2025 से पदस्थापन का इंतजार कर रहे 64 नवप्रोन्नत डीएसपी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। साथ ही अक्टूबर 2024 में प्रशिक्षण पूरा कर चुके 39 प्रशिक्षु डीएसपी अधिकारियों को भी पहली पोस्टिंग दी गई है। इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।