रांची रेलवे स्टेशन पर RPF जवानों पर पथराव, दो जवान घायल; एक आरोपी हिरासत में

रांची रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आरपीएफ जवानों पर पथराव, झड़प में दो जवान घायल; एक आरोपी को हिरासत में लेकर चुटिया थाना में मामला दर्ज।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन परिसर में पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, स्टेशन के पार्किंग एरिया में सुबह करीब 3 बजे कुछ किन्नरों द्वारा हंगामा किया जा रहा था। इसी दौरान जब RPF जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन पर पत्थरों से हमला कर दिया गया।
इस घटना में दो RPF जवान घायल हो गए। मामले में RPF ने एक किन्नर को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना को लेकर चुटिया थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।