नयी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान से कैंसर के इलाज में आवश्यक इंजेक्शन वाले चार डिब्बे गायब हो गए, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विशेषज्ञों के अनुसार, गायब हुई दवाओं की अनुमानित खुदरा कीमत नौ लाख रुपये से 10.8 लाख रुपये के बीच है।


