कुमारस्वामी ने ‘स्टिंग ऑपरेशन’ की जांच नहीं कराने पर कर्नाटक सरकार पर सवाल उठाए

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक सरकार पर कसा तंज, पूछा- मंत्रियों और सीएम से जुड़े कथित 'स्टिंग ऑपरेशन' की जांच के आदेश क्यों नहीं दे रहे डीके शिवकुमार?

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: 12 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कथित ‘स्टिंग ऑपरेशन’ की जांच के आदेश नहीं देने को लेकर सोमवार को कर्नाटक सरकार पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से पूछा कि उनका प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय इंतजार क्यों कर रहा है।

जनता दल (सेक्युलर) के नेता कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार को तथ्यों का पता लगाने और कथित स्टिंग ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।

स्टिंग ऑपरेशन में किसी व्यक्ति या संस्था की कथित गलत गतिविधियों से जुड़े सबूत गुप्त तरीके से जुटाए जाते हैं।

कुमारस्वामी ने कहा, “वह समय कब आएगा? क्या वह अपने आप ऊपर से आ जाएगा? मैंने कल एक बयान देखा था कि समय ही इसका जवाब देगा। लेकिन समय को जवाब नहीं देना है। राज्य सरकार को यह पता लगाना चाहिए कि क्या हो रहा है और यह बताना चाहिए कि अब तक जांच के आदेश क्यों नहीं दिए गए हैं।”

कुमारस्वामी के आरोपों का जवाब देते हुए शिवकुमार ने रविवार को कहा था कि “समय ही इन सबका जवाब देगा।”

कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में उस व्यक्ति के साथ बैठक की थी, जिसका कथित तौर पर स्टिंग ऑपरेशन से संबंध है। उन्होंने कुछ कैबिनेट मंत्रियों को निशाना बनाने वाले इस कथित स्टिंग ऑपरेशन की जांच कराने की मांग भी की थी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।