रांची: साइबर अपराध की सूचना पर रांची पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र में बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मौके से करीब 5 लाख रुपये नकद और 60 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की यह कार्रवाई पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पारासर टावर में चल रही है। इसके अलावा तेल मिल गली में भी छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सिटी एसपी, एएसपी कोतवाली समेत कोतवाली, डेली मार्केट, पंडरा और सुखदेवनगर थाने की पुलिस टीम मौजूद रही।

पुलिस की टीम बरामद मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।


