जुगसलाई फायरिंग केस का खुलासा, मनीष सिंह गैंग के 6 अपराधी गिरफ्तार

जुगसलाई बाजार फायरिंग मामले में पुलिस ने मनीष सिंह गैंग से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार कर हथियार, कारतूस और घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : जुगसलाई बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनीष सिंह गिरोह से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार अवैध देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, तीन खाली मैगजीन, एक खोखा, घटना में इस्तेमाल कार और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह उर्फ बड़कू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलु, अंकित सोनकर उर्फ अंकित खटीक और बानेश्वर नामता शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी जुगसलाई थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं, जबकि एक आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र का रहने वाला है।

सिटी एसपी ललित मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों ने रंगदारी वसूलने और इलाके में वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने फायरिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को बर्मामाइंस रेलवे यार्ड क्षेत्र से और एक आरोपी को जुगसलाई के पवट मोहल्ला से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना को लेकर जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।