जेटेट परीक्षा में ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि जांच कमिटी का फाइनल रिपोर्ट आने तक आगे बढ़ाया जाय : कैलाश यादव

राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा को जेटेट में शामिल करने तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग उठाई है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kailash Yadav : आज दिनांक 20/5/26 को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में भोजपुरी मगही अंगिका भाषा शामिल करने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5′ मंत्रियों के समूह की विशेष कमेटी बनाई है !

राजद प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि भोजपुरी मगही अंगिका भाषा को लेकर विशेष कमिटी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों से महत्वपूर्ण तथ्य और साक्ष्य जुगाड कर सौंपने के लिया निर्देशित किया गया है ! जबकि जेटेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 21/5/26 निर्धारित है !

यादव ने मांग किया है कि भोजपुरी मगही अंगिका भाषा को जेटेट परीक्षा में शामिल करने के लिए जबतक कमेटी की पूरी फाइनल रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती तब तक जेटेट परीक्षा की फार्म भरने की तिथि आगे बढ़ाए जाय ताकि सामाजिक रूप से सभी वर्गों के साथ बहुसंख्यक भोजपुरी मगही अंगिका भाषाई अस्मिता में एक सम्मान सामंजस व समन्वय बनी रहे !

सादर !
कैलाश यादव

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।