लातेहार में युवक की गोली मारकर हत्या

हालांकि अपराधियों ने युवक की हत्या क्यों की इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाटोली जमुवारी गांव में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने प्रदुमन यादव (30) की हत्या (Praduman Yadav Murder) गोली मारकर कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल (Latehar Sadar Hospital) भेज दिया है।

हत्या की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है

हालांकि अपराधियों ने युवक की हत्या क्यों की इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।

मृतक के पिता सहंगू यादव ने बताया कि रात वे लोग अपने घर में थे। एक रिश्तेदार का फोन आया था और घर के लोग उनसे बात कर रहे थे।

प्रदुमन भी फोन लेकर उनसे बात करने लगा और टहलते टहलते घर से बाहर निकल गया। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी।

घर के लोग दौड़कर बाहर निकले तो देखा कि प्रदुमन जमीन पर गिरकर छटपटा रहा है। अंधेरा होने के कारण कुछ पता ही नहीं चल पा रहा था।

वन विभाग में छोटा-मोटा करता था काम

हालांकि इस दौरान कुछ लोगों के भागने की आवाज भी सुनाई पड़ी। जब तक कुछ समझ पाते तब तक प्रदुमन की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि प्रदुमन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह वन विभाग में छोटा-मोटा काम करता था। इसके अलावा टेंपो भी चलता था।

इधर इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार (Inspector Bablu Kumar) ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का अनुसंधान करते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share This Article