हॉकी इंडिया ने U18 एशिया कप 2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की, झारखंड के दो खिलाड़ियों का चयन

हॉकी इंडिया ने U18 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित की, जिसमें झारखंड के दो खिलाड़ी आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को जगह मिली है, राज्य में खुशी की लहर है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : हॉकी इंडिया ने पुरुष U18 एशिया कप काकामिगाहारा 2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 29 मई से 6 जून 2026 तक जापान के काकामिगाहारा में खेला जाएगा। इस बार झारखंड के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय बाद राज्य के दो पुरुष हॉकी खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को U18 भारतीय टीम में जगह मिली है। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर में प्रशिक्षु हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों के साथ पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

टीम संरचना

गोलकीपर: सावन कुमार, आयुष राजक
डिफेंडर: अंश बहुत्रा, अरमान सोरेंग, आशीष तानी पूर्ति, अर्शदीप सिंह, अवि मानिकपुरी, रोमित पाल
मिडफील्डर: राहुल यादव, प्रेमचंद सोय, वरिंदर सिंह, करण गौतम, सिद्धार्थ बेन
फॉरवर्ड: केतन कुशवाहा (कप्तान), आकाश दीप, गज़ी खान, शाहरुख अली, प्रह्लाद राजभर
टूर्नामेंट फॉर्मेट और भारत का शेड्यूल
भारत को नॉकआउट में पहुंचने के लिए पहले कठिन ग्रुप स्टेज पार करना होगा।
तारीख मुकाबला समय (IST)
29 मई 2026 भारत vs कजाकिस्तान सुबह 09:30 बजे
31 मई 2026 भारत vs जापान दोपहर 01:30 बजे
1 जून 2026 भारत vs दक्षिण कोरिया दोपहर 03:30 बजे

3 जून 2026 भारत vs चीनी ताइपे दोपहर 01:30 बजे

ग्रुप स्टेज के बाद शीर्ष टीमें 5 जून को सेमीफाइनल खेलेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल और प्लेसमेंट मैच 6 जून 2026 को होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 मई को कजाकिस्तान के खिलाफ करेगा। 31 मई को मेज़बान जापान से मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच माना जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।