
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकार कांवरियों की सुविधा, सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। वे गुरुवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों और संभावित बाढ़-सूखा की स्थिति को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक में श्रद्धालु कांवरियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसे लेकर विशेष तैयारी करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग के पदाधिकारीगण के साथ संभावित बाढ़ एवं सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, दवाइयों, स्वच्छता, फसल क्षति आकलन एवं राहत राशि वितरण की तैयारियां समय से पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

