दुमका में पोस्टमार्टम हाउस से शव की अदला-बदली, हंगामा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के मुफस्सिल थाना (Mufassil Thana) क्षेत्र के दुधानी केवटपाड़ा के रहने वाले पूरण केवट की शनिवार को सड़क हादसे (Road Accident)  में मौत (Death) हो गई थी। फूलोझानो Medical College Hospital में पोस्टमार्टम (Post Mortem) के बाद उसके शव की अदला-बदली हो गई।

परिजन भागे-भागे Post Mortem हाउस पहुंचे

उसके परिजनों को इस बात की जानकारी तब मिली जब श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने के लिए शव से Plastic को हटाया गया। परिजन यह देखकर दंग रह गए कि शव पूरन का नहीं किसी और का था।

परिजन भागे-भागे Post Mortem हाउस पहुंचे और पूरण के शव की मांग करने लगे लेकिन तब तक Post Mortem हाउस से कई शव उनके परिजनों को सौंपा जा चुके थे।

परिजन पूरण के शव के इंतजार में Post Mortem हाउस के बाहर बैठे हुए है

अब स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के कर्मी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि पूरन का शव कहां गया। परिजन पूरण के शव के इंतजार में Post Mortem हाउस के बाहर बैठे हुए हैं।

विभाग ने सभी Dead Body ले जाने वाले परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। फिलहाल पूरन का शव दुमका नहीं पहुंचा है।

Share This Article