दिव्यांग किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, 60 साल के बुजुर्ग ने बनाया हवस का…

बताया जाता है कि इस संबंध में दो माह पूर्व उस पर जरीडीह थाना में मामला दर्ज किया गया था, किंतु अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro Rape With Disabled Teenager: एक 60 साल के बुजुर्ग अमीन सिंह (Amin Singh) पर दिव्यांग किशोरी को हवस का शिकार बनाने का आरोप लगा है। किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। 20 दिसंबर को किशोरी ने नवजात को जन्म दिया।

मामला जरीडीह थाना क्षेत्र में का है। बताया जाता है कि इस संबंध में दो माह पूर्व उस पर जरीडीह थाना में मामला दर्ज किया गया था, किंतु अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस ने नहीं लगाए आरोपों के खिलाफ पोक्सो एक्ट

लड़की के पिता ने आरोप है कि पुलिस ने यौन हिंसा का मामला (Sexual Violence Case) दर्ज किया है। POCSO Act नहीं लगाए जाने से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, लड़की की उम्र 17 वर्ष है।

वह मानसिक रूप से दिव्यांग है। आरोप है कि गांव का अमीन सिंह लड़की को घर में अकेली पाकर लगातार एक साल से डरा-धमका कर दुष्कर्म कर रहा था।

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह और उसका पुत्र मजदूरी करने चले जाते थे। इसके बाद अमन सिंह उसके घर आकर उसकी बच्ची से दुष्कर्म करता। पीड़िता की मां भी मानसिक दिव्यांग (Handicapped) है। इसी क्रम में वह गर्भवती हो गई।

Share This Article