बोकारो उत्पाद विभाग ने बरामद किया 105 लीटर महुआ शराब

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : उत्पाद विभाग (Product Department) ने गुप्त सूचना के आधार पर आज गुरुवार को माराफारी थाना अंतर्गत जटान टोला में स्थानीय पुलिस के सहयोग से राम मुर्मू के घर से भारी मात्रा में महुआ निर्मित शराब (Mahua Liquor) बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार राम मुर्मू (Ram Murmu) घर से पुलिस को देखते ही चकमा देकर फरार हो गया।

रामू मुर्मू के विरोध अभियोग दर्ज किया गया

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि राम मुर्मू अवैध तरीके से घर मे शराब निर्माण कर बेचता था।

जिसके पास से पुलिस ने 105 लीटर महुआ शराब व जावा महुआ (Mahua liquor and Java Mahua) बरामद किया है। इस मामले में रामू मुर्मू के विरोध अभियोग दर्ज किया गया।

Share This Article