Homeझारखंडबोकारो IG ने लिए परिवहन विभाग से जुड़े फैसले, पुलिस मुख्यालय ने...

बोकारो IG ने लिए परिवहन विभाग से जुड़े फैसले, पुलिस मुख्यालय ने किया रद्द

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: बोकारो आईजी के परिवहन विभाग से जुड़े आदेश को पुलिस मुख्यालय ने रद्द कर दिया है।

बोकारो आईजी ने इस संबंध में अपने जोन के एसएसपी और एसपी को आदेश दिया था।

झारखंड सरकार परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के ज्ञापांक के आधार पर वाहनों पर रेड टेप लगाने और वाहनों के हेड लाइट का ऊपरी भाग काला करने से रात्रि में तेज प्रकाश से होने वाली दुर्घटना को रोका जा सकता है।

साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मशीन के द्वारा छोटे और बड़े वाहन के गुप्त स्थान पर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर अक्षरों में लिखने से चोरी की गई वाहनों का नंबर प्लेट बदल दिए जाने के बावजूद उसकी पहचान आसानी से की जा सकती है।

इसके अलावा सभी ट्रकों और बसों पर प्राथमिक उपचार की तथा कोविड-19 को देखते हुए सैनिटाइजर एवं मास्क के साथ-साथ अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।

इस संबंध में भारत सरकार की रजिस्टर्ड संस्था मानव जीवन फाउंडेशन के नियुक्त सदस्य मोहम्मद हुसैन से कार्य करने के लिए संपर्क करने को कहा गया था।

पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को बोकारो आईजी के आदेश को यह कहते हुए निरस्त किया है कि यह विषय परिवहन विभाग से संबंधित है और पुलिस विभाग के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत नहीं है। इसलिए बोकारो आईजी के आदेश को रद्द किया जाता है।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

खबरें और भी हैं...

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...