बोकारो में अब ट्रैफिक पुलिस ऑन द स्पॉट काटेगी ई-चालान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: शहर के प्रमुख चौक-चौराहो एवं ट्रैफिक पॉइंट पर पुलिस हाथ में चालान बुक एवं पेन लिए अब खड़ी नजर नहीं आएगी।

उनके पास अब ई-पोस मशीन होगी, जिससे यातायात नियम की अवहेलना करने वाले लोगों को तुरंत मशीन से प्रिंटेड चालान पुलिस देगी। बोकारो यातायात पुलिस को 10 ई-पोस मशीन राज्य सरकार के परिवहन विभाग की ओर से उपलब्ध कराया गया है।

जिला परिहवन पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सभी ई-चालान मशीन को यातायात विभाग के पोर्टल के साथ कनेक्ट किया गया है।

इसके तहत गाड़ी का नंबर ई-चालान मशीन में डालते ही ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के दस्तावेजों से जुड़े रिकॉर्ड सामने आ जायेंगे। ऐसे में चोरी के वाहन चलाने वाले लोगों को पकड़ने में भी आसानी होगी।

ई-चालान मशीनों में एमवी एक्ट के संबंधित नियम का उल्लंघन करने की जानकारी अपलोड करते ही कागज पर प्रिंट निकल जाएगा, जो वाहन चालक को दिया जाएगा। इसके माध्यम से बोकारो यातायात पुलिस तकनीकी एवं बेहतर ढंग से कार्य करेगी।

साथ ही बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट चालको, वाहन का पोलूशन, वाहन का इंश्योरेंस एवं अन्य धाराओं के तहत भी चालान कटेगा। डीटीओ के अनुसार ई-पोस मशीन के माध्यम से ऑन स्पॉट पर एटीएम के माध्यम से चालान भर सकते हैं।

यदि वाहन चालक ऑन द स्पोर्ट पर फाइल नहीं भर सकेंगे तो उन्हें 15 दिनों के अंदर ई-चालान के आधार पर भरना होगा। 15 दिनों के अंदर वे चालान नहीं भर सकेंगे तो वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर एवं चालक का ड्राइविंग लाइसेंस नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा।

Share This Article