… और तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आकर शख्स की चली गई जान, फिर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro Road Accident : मंगलवार की सुबह CCL कथारा क्षेत्र के जारंगडीह कांटा घर पर हाइवा ट्रक (Hiva Truck) की चपेट में आकर एक शख्स की जान चली गई।

मृतक की पहचान पेटरवार थाना (Peterwar Police Station) क्षेत्र के खेतको के 40 साल के विनोद कुमार यादव के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो थर्मल थाना की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पंचनामा के बाद शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया है।

घटना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग करने लगे। इसी बीच कुछ आक्रोशित ग्रामीणों ने जारंगडीह Railway Siding Platform नंबर 2 पर पहुंच कर वहां पर तैनात CISF के जवानों पर हमला कर दिया। इसमें लगभग चार CISF के जवान घायल बताए जा रहे हैं।

घायल जवानों को करगली ढोरी रीजनल अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और लोकल सेल की ओर से मृतक के आश्रितों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया। फिर डेड बॉडी को उठाया गया।

Share This Article