आप में शामिल होने की अटकलों के बीच Boxer Vijendra ने की प्रियंका गांधी से बातचीत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: बॉक्सर विजेंदर सिंह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच सोमवार को उन्होंने कांग्रेस महासचिव व उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

विजेंदर सिंह ने इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उनका (प्रियंका गांधी का) प्रगतिशील ²ष्टिकोण हमें नई ऊंचाइयां हासिल करने में मदद कर सकता है।

विजेंदर सिंह ने कहा, युवाओं की भलाई के लिए काम कर रहीं प्रियंका गांधी के साथ बातचीत करना अद्भुत था।

दरअसल ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि बॉक्सर विजेंद्र सिंह जल्द ही आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो सकते हैं लेकर अटकलों पर विराम के सकेंत देते हुए विजेंदर सिंह ने सोमवार को प्रियंका के साथ अपनी तस्वीर को साझा किया।

एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल पर भी कब्जा किया था

इन दिनों आप हरियाणा में संगठन मजबूत करने में जुटी है। इस बीच विजेंदर की केजरीवाल के साथ एक तसवीर भी सामने आई। जिसके बाद से ही ये अटकलें तेज हो गई हैं कि विजेंद्र जल्दी आप में शामिल हो सकते हैं।

इससे पहले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर आम में शामिल हुए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद आप अब अन्य राज्यों में दमखम दिखाने के लिए जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने की जुगत में जुटी है।

गौरतलब है कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा था।

उन्होंने कांग्रेस की टिकट पट साउथ दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था, मगर यहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं।

हरियाणा में जाट समुदाय का अच्छा खासा प्रभुत्व माना जाता है। बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 2008 बीजिंग ओलंबिक में ओलंपिक ब्रॉन्ड मेडल जीता था। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल पर भी कब्जा किया था।

Share This Article