BREAKING: एक बार फिर रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है। धमकी भरे ईमेल मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस बार के भेजे गए ई-मेल में सिविल कोर्ट को आरडीएक्स से विस्फोट करने की बात कही गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं एहतियात के तौर पर मुख्य प्रवेश द्वार को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया, जबकि अन्य गेटों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए। बताते चलें कि इससे पहले 6 फरवरी को भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है.

Share This Article