
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। बताया गया कि इसकी तीव्रता 5.0 थी, जिससे घबराए लोग अपने ऑफिस और घरों से बाहर निकल आए। पूरे कोलकाता में झटके महसूस किए गए। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भूकंप का सेंटर बांग्लादेश में था। कोलकाता में भूकंप दोपहर करीब 1:20 बजे महसूस किया गया।
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। वहीं कई दफ्तरों में कर्मचारियों ने भी भूकंप की तीव्रता भांपते ही परिसर खाली कर दिए और एहतियातन खुले स्थानों पर जमा हो गए।
