RBI दो मार्च को 25,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड की करेगा अदला-बदली नीलामी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दो मार्च को 25,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड की ‘अदला-बदली नीलामी’ करने की बुधवार को घोषणा की। अदला-बदली नीलामी के तहत सरकार जल्द परिपक्व होने वाले बॉन्ड को लंबी अवधि वाले नए बॉन्ड से बदल देती है। इससे एक ही साल में बड़ी रकम चुकाने का दबाव कम होता है और भुगतान की समय-सीमा आगे खिसक जाती है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि यह नीलामी सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। नतीजे उसी दिन जारी किए जाएंगे और लेन-देन का निपटान चार मार्च को होगा। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 में 5.47 लाख करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड परिपक्व होने वाले हैं। ऐसे में यह कदम उस वर्ष के संभावित भुगतान दबाव को कम करने की दिशा में उठाया गया है। इससे पहले आरबीआई इस महीने दो स्विच नीलामियां कर चुका है, जिनमें 84,804 करोड़ रुपये के बॉन्ड का लेन-देन हुआ था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।